***संत कबीर दास का जीवन परिचय***

 संत कबीर दास

(Sant Kabir Das)

***संत कबीर दास का जीवन परिचय***


संत कबीरदास का जन्म  पूर्णिमा सोमवार 1398 ईसवी को माना जाता है।

इनका जन्म कुछ इस प्रकार से हैं।

''चौदह सौ पचपन साल गए ,चंद्रबार एक ठाठ ठए। ''

" जेठ सुदी बरसात को ,पुनर्वासी प्रकट करें।"



हालांकि कुछ अन्य विद्वान जैसे श्यामसुंदर, दास हजारी प्रसाद द्विवेदी, रामचंद्र शुक्ल आदि 1456 ईसवी को ही कबीर का जन्म  स्वीकार करते हैं (मानते हैं) एक जनश्रुति के अनुसार इनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था इनकी माता विधवा ब्राह्मणी ने लोक लाज के भय से इन्हें काशी के लहरतारा नामक स्थान पर एक तालाब के किनारे छोड़ दिया थी।। जहां से नीरू नामक एक जुलाहा एवं उसकी पत्नी  नीमा निसंतान होने के कारण इन्हें उठा ले जाते हैं।

 कबीर का कथन है।

"काशी में हम परगट भाई रामानंद चेताये।"



इससे इनके जन्म स्थान और गुरु का पता चलता है। इनकी पत्नी का नाम लोई था।  तथा पुत्र कमाल एवं पुत्री कमाली थी।  मस्त मौला एवं निर्भीक प्रवृत्ति के कबीर व्यापक देशाटन एवं अनेक साधु-संतों के संपर्क में आने के कारण बड़े ही सारग्राही एवं प्रतिभाशाली हो गए। अपनी दृढ़ मान्यता (मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही गति मिलती है) को सिद्ध करने के लिए यह अंत समय में मगध चले गए यह लोगों की मान्यता को तोड़ना चाहते थे। वहां लोगों में अंध विश्वास था कि मगध में मरने वाले लोगों को नर्क की प्राप्ति होती है संत कबीर दास इस अंधविश्वास को तोड़ना चाहते थे।


इनकी मृत्यु 1528 में हुई थी।


संत कबीर दास पढ़ना लिखना नहीं जानते थे जिसका उल्लेख उन्होंने स्वयं  किया है 

"मासी कागद छूयो नही  कमल ग्रहों नहि हाथ"

इनके शिष्यों ने इनकी वेन्यू का संग्रह बीजक नाम से किया जिसके तीन भाग हैं। ताकि शब्द एवं रमैनी कबीर के सबसे प्रमाणिक समीक्षक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का मानना है कि वीजा का सबसे प्रमाणिक अंत साखी है इसके बाद शब्द और अंत में रमैनी का स्थान है। 




साखी--- 'कबीर की शिक्षा एवं इनके सिद्धांतों का निरूपण अधिकांश साखी में हुआ है जिसमें दोहा छंद का प्रयोग है।



 सबद----'सबद में कबीर के गेय पद संग्रहित है इसमें कबीर के अलौकिक प्रेम और इनकी विशिष्ट साधना पद्धति की अभिव्यक्ति हुई है ।



रमैनी---' रमैनी में कबीर के दार्शनिक एवं रहस्यवादी विचार व्यक्त हुए हैं इसकी रचना चौपाई छंद में हुई है।


                                  See more.....


1.   रामवृक्ष बेनीपुरी का जीवन परिचय को देखने के लिए चित्र को Touch कीजिए।

https://hindigeniusteacher.blogspot.com/2021/05/blog-post_44.html?m=1

👍
👍
👍
👍
👍
👍

Tnx.....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महादेवी वर्मा का साहित्य परिचय.( mahadevi varma )

डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम का जीवन परिचय