महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

   महादेवी वर्मा

 (Mahadevi Verma)



*** महादेवी वर्मा का जीवन परिचय  ***

 महादेवी वर्मा का जन्म कब हुआ *** महादेवी वर्मा का जन्म फर्रुखाबाद के एक शिक्षित परिवार में सन 1907 ईसवी में होलिका दहन के दिन हुआ था। इनके पिता का नाम श्री गोविंद प्रसाद वर्मा था। जोकि भागलपुर के एक कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। 


इनकी माता का नाम हेमरानी था। जोकि परम विदुषी धार्मिक महिला थी। इनके नाना ब्रजभाषा के एक अच्छे कवि थे इन सब का महादेवी वर्मा पर बहुत ही प्रभाव पड़ा और अंत में वह एक प्रसिद्ध कवित्री था एक प्रधानाचार्य के रूप में प्रतिष्ठित हुई।  


इन्होंने प्राथमिक शिक्षा इंदौर में तथा उच्च शिक्षा प्रयाग में प्राप्त की। संस्कृत में M.A. करने के बाद यह प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्रधानाचार्य पद पर रही। इनका विवाह 9 वर्ष की अल्पायु में ही हो गया था। इनके पति का नाम रूपनारायण सिंह था जोकि एक डॉक्टर थे।  


परंतु इनका दांपत्य जीवन सफल नहीं था। विवाह के बाद भी इन्होंने F.A, B.A तथा M.A  की परीक्षा उत्तीण की। महादेवी वर्मा जी ने घर पर ही चित्र कला तथा संगीत की शिक्षा प्राप्त की। कुछ समय तक यह चांद पत्रिका की समपादिका रही। इन्होंने चांद पत्रिका का संपादन करके नारी को अपनी स्वतंत्रता और अधिकारों के प्रति सजग किया है। परंतु अपने अधिकारों की रक्षा के लिए नारियों को शिक्षित होना आवश्यक बताया है। 


 महादेवी वर्मा को आधुनिक युग की मीरा कहा जाता है। भारत के राष्ट्रपति से इन्होंने पदम भूषण की उपाधि प्राप्त की। इन्हें इनकी रचना यामा पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

 महादेवी वर्मा की रचनाएँ -----महादेवी वर्मा जी की मुख्य रचनाएं निम्नलिखित हैं 

1...निहार 

2..रश्मि 

3..नीरजा 

4.. दीपशिखा

5.. यामा



काव्य संग्रह---आधुनिक कवि, सप्तपर्णा

अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएं,रेखा चित्र, श्रृंखला की कड़ियां इनकी महत्वपूर्ण रचनाएं हैं


11 सितंबर 1987 ईस्वी को इस महान लेखिका का स्वर्गवास हो गया था  

    महादेवी वर्मा की कहानी बस यही है।


1...जयशंकर प्रसाद जी का साहित्य परिचय देखने के लिए चित्र Touch कीजिए


2...वासुदेव शरण अग्रवाल का जीवन परिचय देखने के लिए चित्र को Touch कीजिए
👍
👍
👍
Tnx

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महादेवी वर्मा का साहित्य परिचय.( mahadevi varma )

डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम का जीवन परिचय