डॉ ए०पी०जे० अब्दुल कलाम का जीवन परिचय

 डॉ० ए०पी०जे०अब्दुल कलाम का जीवन परिचय

(Dr A.P.J Abdul Kalam)


.डॉ० ए०पी०जे०अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वर शहर में मुस्लिम परिवार में हुआ था। डॉ, ए० पी०जे०अब्दुल कलाम का पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल था। इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन अब्दुल था। जोकि एक छोटे से नाविक और मछुआरे थे। इनकी माता का नाम असीअम्मा था। जोकि एक ग्रहणी थी।


इनके घर की स्थिति अच्छी नहीं थी,इसलिए इन्हें छोटी उम्र में ही काम करना पड़ा। अपने पिता की आर्थिक मदद करने के लिए डॉ ए,पी,जे अब्दुल कलाम ने स्कूल के बाद समाचार पत्र बेचने  का कार्य किया ।

अपने स्कूल मे ए०पी०जे०अब्दुल कलाम पढ़ाई लिखाई में सामान्य थे,पर नई चीज़ सीखने के लिए यह तैयार रहते थे ।इनके अंदर सीखने की भूख थी और यह घंटो घंटो पढ़ाई किया करते थे ।  उन्होंने सन 1954 ईस्वी में भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया। वर्ष 1960 में ए०पी०जे अब्दुल कलाम ने मुद्दा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1969 में उनका स्थानांतरण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो में हुआ था ।इसरो में शामिल होना ए०पी०जे अब्दुल कलाम के कैरियर का सबसे अहम मोड़ था।

और जब उन्होंने सैटेलाइट लॉन्च  योजना का कार्य आरंभ किया। तब उन्हें लगा जैसे वह सही कार्य कर रहे हैं। जिसने उनका मन लगता है। 1963 से 1964 के दौरान उन्होंने अमेरिका के अंतरिक्ष संगठन नासा की भी यात्रा की। वर्ष 1974 ईस्वी में उन्हें पोखरण में परमाणु परीक्षण देखने के लिए बुलाया गया था। सन 1992 से लेकर दिसंबर 1999 तक  कलाम जी प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सचिव थे।

भारत ने पहला और दूसरा परमाणु परीक्षण इसी के दौरान किया था। उन्होंने 25 जुलाई 2002 को भारत के 11 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। डॉ ए०पी०जे अब्दुल कलाम देश के ऐसे तीसरे राष्ट्रपति थे जिन्हें राष्ट्रपति बनने से पहले ही भारत रतन से सम्मानित किया जा चुका था। डॉ ए०पी०जे अब्दुल कलाम हमेशा से ही देश के युवाओं और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के बारे में बातें किया करते थे इसी संबंध में उन्होंने देश के युवाओं के लिए हाइट कैन आई गिव पहल की। जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार का सफाया करना था।

देश के युवाओं में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए इन्हें दो बार 2003 और 2004 एम० टी० वी० यूथ आईकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए मनोनीत भी किया गया था। शिक्षण के अलावा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने कई किताबें भी लिखी जिनमें प्रमुख है इंडिया 2020। ए विजन ऑफ द न्यू मिलेनियम ,विंग्स ऑफ फायर, मिशन इंडिया,आदि देश और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।


27 जुलाई 2015 को भारतीय प्रबंधन संस्थान,शिलांग,मे अध्यापन कार्य के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा उनके बाद करोड़ों लोगों के प्रिय और चहेते डॉ० ए०पी०जेे० अब्दुल कलाम परलोक सुधार गए ।    See more......

1...हजारी प्रसाद का जीवन परिचय देखने के लिए चित्र को Touch कीजिए
https://hindigeniusteacher.blogspot.com/2021/04/blog-post_10.html?m=1
 
 2...हजारी प्रसाद द्विवेदी का साहित्यिक परिचय देखने के लिए चित्र को टच कीजिए
https://hindigeniusteacher.blogspot.com/2021/04/blog-post_28.html?m=1
   👍
👍.                                                     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

महादेवी वर्मा का साहित्य परिचय.( mahadevi varma )